फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teachers protested demanding old pension

Amroha News: पुरानी पेंशन की मांग पर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 02 May 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 02 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Teachers protested demanding old pension
अमरोहा।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन समेत कई मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीईओ मुख्यालय पर सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बीएसए कार्यालय पर इकट्ठा हुए और धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर धरना आयोजित किया गया है। शिक्षकों मांगों की लेकर शिक्षक संघ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उसको अनसुना कर रही है।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन को बहाल करने, वर्षों से रूकी पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करने, अंत:जनपदीय व अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया जल्द करने, शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण आदेश जारी करने, आकांक्षी जनपदों के शिक्षकों का स्थानांतरण करने, सामूहिक बीमा धनराशि बढ़ाकर दस लाख रुपये करने आदि की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महामंत्री मुकेश चौधरी ने कहा कि शिक्षकों की तमाम लंबित मांगों को पूरा करने के लिए शिक्षक रूचि नहीं ले रहे हैं। जिसकी वजह से शिक्षकों की शिकायतों का अंबार लगा हुआ है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पृथी सिंह ने कहा कि शिक्षक एकजुट होकर अपनी मांगों को मनवाने के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। सरकार को अपनी हठधर्मिता को छोड़कर शिक्षकों की मांगों को मानना होगा। धरने को विपिन चौहान, होमपाल सिंह, रामवीर सिंह, योगेश चौधरी, रेखा रानी, जितेंद्र कटारिया, इमरान पाशा, गौरव नागर, रीता यादव, सचिन गुप्ता आदि शामिल रहे। आखिर में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीईओ मुख्यालय भारतभूषण त्यागी को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed