फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   teachers election fighting between two groups

शिक्षक संघ चुनाव: मारपीट-हंगामा, मतपेटी लूटकर भागे गुरुजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
teachers election fighting between two groups
प्राथमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री प्रसन्न मुद्रा - फोटो : DHANAURA
नौगांवा सादात (अमरोहा)। उत्तर प्रदेश प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष पद का चुनाव अखाड़ा बन गया। मतदान के दौरान उम्मीदवार शिक्षकों के गुटों में कहासुनी हो गई। जमकर कुर्सियां चलीं और मारपीट हुई। मारपीट से शिक्षकों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान एक प्रत्याशी और उसके समर्थक मतपेटी लूटकर भाग गए। पीड़ित शिक्षक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अमरोहा ब्लाक अध्यक्ष का चुनाव रविवार को ब्लाक संसाधन केंद्र याहियापुर में होना प्रस्तावित था। विपिन कुमार और रूपेश कुमार मैदान में थे। सुबह 11 बजे पुलिस की गैरमौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। इस चुनाव में 578 शिक्षकों को मतदान करना था। शांतिपूर्ण तरीके से शिक्षक वोट डाल रहे थे। तभी एक प्रत्यशी ने अपने 40-50 साथियों को बुला लिया। फिर क्या था, दबंग उम्मीदवार ने अपने प्रतिद्वंद्वी शिक्षक को बुरी तरह पीटा। देखते-देखते संसाधन केंद्र अखाड़ा बन गया। जमकर कुर्सियां चलीं। जिससे अफरातफरी मच गई। आरोपी हथियार लहराते हुए मत पेटी लूटकर भाग गए। इसके बाद पीड़ित प्रत्याशी विपिन कुमार शिक्षकों के साथ नौगांवा सादात थाने पहुंचे। जहां तहरीर देकर मारपीट, जान से मारने धमकी और मतपेटी लूट कर जे जाने का आरोप लगाया है। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वैसे भी जिले में धारा 144 लगी है। इन्हें चुनाव कराने की अनुमति किसने दी। इसके लिए डीएम और एसपी से बात की जाएगी। वहीं मारपीट और मतपेटी लूटने की कोई वीडिया या फोटो मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय कुमार, इंस्पेक्टर, नौगांवा सादात।
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। फिर भी इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी।
- गौतम प्रसाद, बीएसए, अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed