{"_id":"670713b21b77154cdc0e9644","slug":"teachers-demonstrated-at-dios-office-regarding-their-demands-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-127304-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मांगों को लेकर शिक्षकाें का डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मांगों को लेकर शिक्षकाें का डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन
अमरोहा।
लंबित मांगों को लेकर शासनादेश जारी करने की मांग पर माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने बुधवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित 13 सूत्री ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया।
जिले के अशासकीय विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारी सुबह से ही डीआईओएस कार्यालय पर पहुंचने लगे थे। प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष सुधीर पाठक ने कहा कि कई मांगे ऐसी है, जिन पर प्रस्ताव बन चुके हैं। लेकिन, शासनादेश जारी नहीं किए जा रहे। जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। इस दौरान शिक्षक पदों पर पदोन्नति, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, उपार्जित अवकाशों का नकदीकरण, लिपिक पद पर पदोन्नति में ट्रिपल सी की अनिवार्यता खत्म करने व एक वेतन वृद्धि का लाभ दिए जाने समेत 13 सूत्री मांगों को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह को सौंपा। इस दौरान मंत्री कृपाल सिंह, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, अनिल गर्ग,रवि कुमार, प्रमोद कुमार, आदित्य आर्य, दिनेश कुमार, अनिल शर्मा, हसन इमाम शामिल रहे।