फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   teachers could not ansered

पांच शिक्षक, गणित के सामान्य सवाल का नहीं दे सके उत्तर, सीडीओ ने हैरत जताई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
teachers could not ansered
अमरोहा। जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षा की गुुणवत्ता में सुधार नहीं आ सका है। शिक्षक भी गणित के सामान्य सवाल को हल नहीं कर सके। सीडीओ ने इस पर नाराजगी जताई। कहा कि बच्चों को कैसे पढ़ाते हैं। गणित की सामान्य जानकारी तक नहीं है। इसके बाद उन्होंने खुद सवाल को हल कर के बताया। सीडीओ ने बीएसए से नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल मंगलवार को दोपहर में कार्यालय से बाहर निकले। वह परियोजना निदेशक (डीआरडीए) के साथ खालकपुर जूनियर हाईस्कूल में पहुंचे। प्रधानाध्यापक समेत पांच शिक्षक मौजूद मिले, जिसमें तीन महिला शिक्षक भी रहीं। इस दौरान कक्षा सात के विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा था। सीडीओ ने गणित के सामान्य सवाल प्रभाज (फ्रेक्शन) के बारे में पूछा। उन्होंने श्याम पट्ट पर लिखा कि 12 मीटर लट्ठ का एक बटा चार हिस्सा पानी और एक बटा तीन भाग कीचड़ में है। इसके बाद कितना मीटर लट्ठ बचा है। इस सवाल का कोई भी शिक्षक उत्तर नहीं बता सका। शिक्षकों पर हैरत जताई। इसके बाद सीडीओ ने गणित के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पांच मीटर हिस्सा शेष बचा है। इसके अलावा कूबी, दुर्गापुर के स्कूल का जायजा लिया। बच्चों से जानकारी हासिल की। इसके बाद गफूरपुर स्कूल में पहुंचे। यहां पर शिक्षकों के पढ़ाने का तरीका सही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed