{"_id":"66f735ece386d1a84b09bd94","slug":"teachers-are-role-models-for-society-dr-dhillo-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-126510-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक समाज के लिए आदर्श : डाॅ. ढिल्लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक समाज के लिए आदर्श : डाॅ. ढिल्लो
विज्ञापन
अमरोहा।
स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत राजकीय इंटर कॉलेज में निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
देशभर में 17 से दो अक्तूबर तक स्वच्छता सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज में निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए विकसित भारत विषय पर पेंटिंग, कक्षा नौ से दस तक आत्म निर्भर भारत विषय तथा कक्षा 11 व 12 के लिए वोकल फॉर लोकल विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर की।
उन्होंने प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि शिक्षक समाज के लिए आदर्श होते हैं। यह ध्यान में रखकर शिक्षण, आचरण एवं व्यवहार करना चाहिए। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक को छात्रहित में जो भी संभव हो, वह करना चाहिए व अपने पेशे के प्रति पूर्ण निष्ठा व समर्पण रखना चाहिए। प्रधानाचार्य ललित कुमार ने सभी का आभार जताया। संचालन समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक मदनपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में सतीश कुमार, दिनेश कुमार चिकारा, डॉ. सतपाल सिंह, डॉ. कुलदीप चौहान, डॉ. धर्म सिंह, किरनलता, विजय सिंह आदि शामिल रहे।