फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teacher-staff raised the demand for old pension

सांसद और विधायकों को मिलती है पेंशन, शिक्षक-कर्मचरियों को क्यों नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Teacher-staff raised the demand for old pension
अमरोहा। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के आह्वान पर शिक्षक और कर्मचारियों ने पेंशन की बहाली के लिए हुंकार भरी। उन्होंने पुरानी पेंशन की बहाली की मांग दोहराई। कहा कि जब सांसद और विधायकों को कुछ दिन तक ही सदन में आने पर जीवन भर पेंशन मिलती है तो शिक्षक और कर्मचारियों को क्यों नहीं। संगठन ने वर्ष 2005 के बाद नियुक्त होने वाले सभी तरह के सरकारी कार्मिकों को पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की है। शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर बहाल करने की मांग को दोहराई। सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित 16 सूत्री पत्र डिप्टी कलक्टर को सौंपा।
विज्ञापन

संयोजक कुलवंत सिंह और जिला मंत्री जयवीर सिंह की अगुवाई में शिक्षक और विभिन्न विभागों के कर्मचारी गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि निजीकरण और आउटसोर्सिंग प्रक्रिया को बंद करने की मांग की। शिक्षकों के वेतन की विसंगति को दूर किया जाए। शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर बहाल किया जाए। होमगार्ड्स, पीआरडी के जवान, रोजगार सेवक, मनरेगा कार्मिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायक, आशा बहू, एएनएम, रसोइयों को नियमित करें ताकि उनका जीवन सुरक्षित रह सके। वक्ताओं ने कहा कि पेंशन बुढ़ापे का सहारा थी, लेकिन सरकार ने 2005 के बाद नियुक्त होने वाले कर्मचारी, अधिकारी और शिक्षकों को नहीं पेंशन नहीं देगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में सुशील नागर, शाहनवाज खान, अशोक कुमार, रजनीश कुमार, किरन पाल सिंह, सत्यपाल सिंह, जगत चौहान, वरन सिंह, योगेश कुमार, अखिलेश कुमार, शीशपाल सिंह, विकास चौहान, शमीम अहमद, पुरजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, हरिराम सिंह, सर्वेेश कुमार, ओमवीर नागर, नरदेव सिंह आदि, जितेंद्र सिंह, अवनीश, विनोद, जयपाल, दिनेश कुमार, सुरेश चंद्र, कुलवंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed