{"_id":"574202834f1c1bb415690ecd","slug":"teacher-rajmishtri-are-dead-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":" हादसे में शिक्षक-राजमिस्त्री की मौत, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में शिक्षक-राजमिस्त्री की मौत, जाम लगाया
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Mon, 23 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा जिले के कैलसा क्षेत्र में हुए हादसे में दो युवकों की मौत पर विलाप करते परिजन। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ मार्ग पर ट्रक की टक्कर से रविवार शाम बाइक सवार शिक्षक और राज मिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के बाद वहां भीड़ लग गई। गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया, भीड़ ने ट्रक को फूंकने की भी कोशिश की। सूचना पर देहात व कांठ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, मगर भीड़ डीएम को बुलाने पर अड़ी रही। इससे पुलिस-एसडीएम से लोगों की झड़प भी हुई। आखिरकार मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला।
बिजनौर जनपद के नूरपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर भट्ठा गांव निवासी अरविंद यादव (33) पुत्र सुक्खन सिंह यादव सरकारी स्कूल में शिक्षक थे, मौजूदा वक्त में पीलीभीत जनपद में उनकी तैनाती थी। गर्मी की छुट्टी में घर आए हुए थे। इधर, अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव में अरविंद यादव की बहन कोशल रहती है, उसका मकान बन रहा है।
अरविंद रविवार शाम देहात थाना क्षेत्र के शाहुपुर गांव निवासी राज मिस्त्री सुनील (32) पुत्र मुन्ने को साथ लेकर मकान के लिए मुरादाबाद जनपद के कांठ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव में सीमेंट आदि निर्माण सामग्री लेेने आए थे। सामान तय करने के बाद बाइक से दोनों नारायनपुर लौट रहे थे। वे कांठ मार्ग पर चक छावी गांव के पास पहुंचे ही थे कि, सामने से आए भरे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया।
विज्ञापन
भीषण टक्कर में दोनों की मौत हो गई और बाइक में आग लग गई, जबकि ट्रक पलटने से उसका चालक भी घायल हो गया। सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से घिरे चालक को बाहर निकालकर थाने भिजवाया। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही नारायनपुर और आसपास के गांवों के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद व ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
हालत बिगड़ते देख कांठ थाना पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने जाम लगा रहे लोगों को समझाया, लेकिन भीड़ डीएम को बुलाने पर अड़ी रही। इधर, घटनास्थल पर पहुंची एसडीएम सदर प्रवीणा से भीड़ की झड़प हो गई। एसडीएम सदर की ओर से मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
जाम में फंसी रही एंबुलेंस
सड़क हादसे में शिक्षक व राज मिस्त्री की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने आर्थिक मदद व ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया। थोड़ी ही देर में रोड पर हजारों लोग इकट्ठा हो गए थे। कार्रवाई की मांग को लेकर गुस्से में भीड़ पुलिस से भी उलझ गई। इस दौरान अमरोहा से मुरादाबाद जा रही एंबुलेंस जाम में फंस गई। आधे घंटे तक जाम में फंसने के बाद एंबुलेंस दूसरे रास्ते से निकाली गई।
ट्रक में आग लगाने की कोशिश
ट्रक की टक्कर से कुचल कर शिक्षक व राज मिस्त्री की मौत की खबर क्षेत्र में फैल गई। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर भीड़ लग गई। गुस्साई भीड़ ने मौत के जिम्मेदार ट्रक में आग लगाने की कोशिश की। देहात व कांठ थाना पुलिस ने बमुश्किल भीड़ को समझाकर आग लगाने से रोका। पुलिस से भीड़ की धक्का मुक्की भी हुई। मौके को भांपते हुए पुलिस ने शांत रहना ही मुनासिब समझा।
मौत से परिवार में मचा कोहराम
बिजनौर जनपद निवासी शिक्षक अरविंद यादव की सात साल की बेटी है। सड़क हादसे में शिक्षक की मौत की खबर सुनने के बाद पत्नी वंदना बदहवास हो गई। परिजन घटनास्थल की ओर चल दिए। वहीं राज मिस्त्री सुुनील के परिजन हादसे में मौत की खबर मिलने के कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गए। परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल था। परिजन मृतक के शव से लिपट कर बुरी तरह बिलख रहे थे।