फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Teacher accused of indecent touching of students suspended

Amroha News: छात्रों से बैड टच के आरोपी शिक्षक निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Teacher accused of indecent touching of students suspended
अमरोहा।
विज्ञापन

छात्राओं से बैड टच के मामले में आरोपी शिक्षक पर एफआईआर के बाद निलंबन की गाज गिरी है। बीईओ की जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद शुक्रवार को बीएसए ने आरोपी शिक्षक अजय कुमार को निलंबित कर दिया।
आदमपुर क्षेत्र निवासी व गंगेश्वरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक अजय कुमार ने छात्राओं ने पढ़ाई के नाम पर बैड टच करने का आरोप लगाया था। छात्राओं की शिकायत पर अभिभावक बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर विद्यालय पहुंचे थे और शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि, इसके बाद गांव में मामले का पटाक्षेप कर दिया गया था, लेकिन बाद एक छात्रा के अभिभावक की तहरीर पर आरोपी शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

साथ ही बीएसए डॉ. मोनिका ने मामले की जांच बीईओ हसनपुर को सौंपी थी। बीईओ की जांच रिपोर्ट में भी आरोपी शिक्षक अजय कुमार को दोषी पाया गया। दो दिन से जिला मुख्यालय से बाहर होने के बाद शुक्रवार को जिले में पहुंची बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक अजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed