फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   teacher abscent in school in amroha

स्कूलों से नदारद रहने वाले शिक्षकों पर कसा शिकंजा

Wed, 10 May 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 10 May 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
teacher abscent in school in amroha
स्‍कूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति में सुधार लाने के अफसरों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के अंदर निर्माण कार्यों को पूर्ण कराया जाए, गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा में सुधार को बीएसए के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। जो शिक्षक स्कूल लेट पहुंचते और बगैर सूचना के स्कूलों से नदारद रहते हैं उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। एक दिन का वेतन काटा जाए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा निर्धारित प्रारूप एवं जनपद में पचास लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। प्रगति में सुधार लाने के अफसरों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मानक अनुसार निर्माण होना चाहिए, मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण किए जाएं। इसके अलावा अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रगति में सुधार लाने को अफसरों को चेताया। डीएम ने बेसिक शिक्षा में सुधार लाने के बीएसए को निर्देश दिए हैं। 


 कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। प्रतिदिन शिक्षकों की उपस्थिति पर नजर रखी जाए। स्कूूलों से नदारद रहने वाले और लेट स्कूल पहुंचने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ अभिषेक सिंह, जिला विकास अधिकारी मदन वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त समेत जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed