{"_id":"5e14cb718ebc3e87bf239ff9","slug":"teacher-ability-test-jpnagar-news-mbd3355202141","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक में नहीं कोई बदलाव, धड़ाम न हो जाए व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक में नहीं कोई बदलाव, धड़ाम न हो जाए व्यवस्था
विज्ञापन
अमरोहा। शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर प्रशासन ने भीड़ से निपटने का कोई इंतजाम नहीं किया है। इसके चलते ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम हो सकती है। सुबह से लेकर शाम तक हजारों लोगों की भीड़ सड़कों पर रहेगी। ऐसे में जरूरी हो तो तभी घर से बाहर निकलें, क्योंकि जाम के झाम से जूझना पड़ सकता है।
टीईटी आठ जनवरी को है। इसके लिए 15613 अभ्यर्थियों का पंजीयन है। परीक्षा दो पाली में चलेगी। सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक। जबकि दोपहर दो से शाम 5.30 बजे तक। अधिकांश परीक्षा केंद्र मुख्य मार्ग पर है। जैसे टीपी नगर चौराहे के समीप जीजीआईसी, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, जीजीआई, जेएस हिंदू कॉलेज के अलावा अन्य स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अभ्यर्थियों में लगभग आधी महिला शामिल हैं। इनके साथ एक पुरुष भी रहेंगे। ऐसे में एक साथ सैकड़ों दो पहिया वाहनों का रेला उमड़ सकता है। दोपहर 12.30 बजे परीक्षा छूटने के बाद टीपी नगर से बिजनौर रोड पर गुजरना मुश्किल हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है।
टीईटी की परीक्षा आठ जनवरी को होनी है। नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन तैयार है। ट्रैफिक पुलिस अलर्ट रहेगी। - सुखवीर सिंह, एसडीएम सदर
रोडवेज बसों का रहेगा इंतजाम
अमरोहा। टीईटी अभ्यर्थियों के लिए अमरोहा बस अड्डे पर बसों का इंतजाम रहेगा। ताकि अभ्यर्थियों को घर लौटने में कोई परेशानी न हो। रोडवेज कर्मचारियों ने इसके लिए तैयारी कर ली है। एआरएम आरके जौहरी ने बताया कि टीईटी को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बसों का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
अमरोहा। शिक्षक पात्रता परीक्षा कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच होगी। हर परीक्षा केंद्र पर सात से अधिक पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे। साथ ही जिस केंद्र पर परीक्षार्थियों की भीड़ अधिक रहेगी, वहां पर 10 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नगर के भीड़भाड़ वाले इलाके, टीपी नगर चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड, गांधी मूर्ति, लकड़ा चौराहा, आजाद रोड और रोडवेज बस स्टैंड पर भी पुलिस फोर्स मुस्तैद रहेगा। चौक-चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मी लोगों की सुरक्षा के साथ ट्रैफिक व्यवस्था पर भी ध्यान रखेंगे।