फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tea shop owner's son becomes technical assistant in ISRO

Amroha News: चाय की दुकान चलाने वाले का बेटा बना इसरो में तकनीकी सहायक

Thu, 18 Apr 2024 04:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 18 Apr 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Tea shop owner's son becomes technical assistant in ISRO
रहरा। चाय की दुकान चलाने वाले दिव्यांग का बेटा इसरो में तकनीकी सहायक बन गया है। जिससे परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रहरा निवासी सरजीत पुत्र मोहन सिंह का चयन विक्रम सारा भाई अंतरिक्ष केंद्र में तकनीकी सहायक के रूप में हआ है। सरजीत के पिता मोहन सिंह रहरा में पुलिस थाने के पास चाय की दुकान चलाते हैं। वह एक हादसे में दिव्यांग हो गए थे। सरजीत ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा राजेश पायलेट इंटर कालेज जेबड़ा गुर्जर से पास की। इसके बाद राजकीय पॉलिटेक्निक सुतावली से तीन वर्षीय केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। इसके बाद कृफको में जूनियर इंजीनियर के रूप में कार्य किया। सरजीत ने बताया कि इसरो में काम करने का सपना था। इसरो में जाने के लिए तैयारी करता रहा। सरजीत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया। सरजीत का इसरो में चयन होने की जानकारी मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed