फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   TB patient will get one thousand rupees for nutrition

Amroha News: टीबी रोगी को पोषण के लिए मिलेंगे एक हजार रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
TB patient will get one thousand rupees for nutrition
अमरोहा। टीबी रोग के खात्मे को लेकर सरकार गंभीर है। टीबी रोगियों के पोषण स्तर को सुधार के लिए भी अब नई पहल की गई है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी रोगियों को दिए जाने वाली पोषण सहायता वृद्धि कर दी गई है। मरीजों को उपचार के साथ पौष्टिक आहार के लिए विभाग 500 रुपये नहीं, बल्कि एक हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से राशि देगा। एक नवंबर से विभाग मरीजों को यह राशि देगा।
विज्ञापन

कुपोषण से टीबी रोग के संक्रमण की अधिक संभावना रहती है। इसलिए बेहतर पोषण पर जोर दिया जा रहा है। जिसके लिए सरकार टीबी मरीजों को पैसे भी दे रही है। जिले में करीब 4200 टीबी रोगी है। जिन्हें फिलहाल निक्षय पोषण योजना के तहत लाभ मिल रहा है। अभी तक रोगियों को निक्षय पोषण योजना के तहत 500 रुपये प्रतिमाह की दर से तीन हजार रुपये पोषण सहायता दी जा रही है। इसे बढ़ाकर अब एक हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। साथ ही सभी नए पंजीकृत लाभार्थियों के साथ-साथ प्रभावी तिथि के बाद और पहले से उपचारित टीबी रोगियों के लिए निक्षय पोर्टल पर अपलोड हुए लाभों पर भी लागू होगी। इसकी तीन हजार रुपये की पहली किस्त उपचार के समय दी जाएगी। जबकि दूसरी किस्त 84 दिन का उपचार पूरा होने के बाद दी जाएगी।
विज्ञापन

मरीज मिलने के बाद अपलोड की जाती है जानकारी
हर माह की 15 तारीख को निक्षय दिवस मनाया जाता है। इस दिन आशंकित मरीजों की जांच होती है। टीबी की पुष्टि होने के बाद उसका डाटा निक्षय पोर्टल पर अपलोड होता है। इसमें मरीज की जानकारी व खाता संख्या आदि भी अपलोड की जाती है। इसके बाद सरकार की ओर से सीधे मरीज के खाते में रुपये पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी के लक्षण
-दो सप्ताह से ज्यादा खांसी रहना
-बुखार आना, संक्रमण बढ़ने के साथ बढ़ना
-सांस लेने में दिक्कत होना
-थकावट होना
-वजन कम होना
-रात को सोते समय पसीना आना, ठंड में भी पसीना आना
- निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को विभाग की तरफ से अब तक हर माह 500 रुपये दिए जाते हैं, लेकिन इसे एक हजार रुपये कर दिया गया है। एक नवंबर से मरीज को पौष्टिक आहार के लिए एक हजार रुपये की राशि मिलेगी। टीबी और उसके उपचार के लिए लोगों को विभाग की तरफ से लगातार जागरूक भी किया जा रहा है। - डॉ. विशाल त्रिवेदी, क्षय रोग अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article