{"_id":"57fe8c054f1c1bf62d28e33a","slug":"tazia-moharram-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीनों पहले चोरी गया ताजिया लावारिस मिलने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीनों पहले चोरी गया ताजिया लावारिस मिलने पर किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में रविवार को मिस्टन गंज से निकले जरी के जुलूस में नोहा ख्वानी करती अजुमन और मातम करते लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महीनों पहले चोरी हुआ ताजिया बदले स्वरूप में लावारिस मिलने पर मोहर्रम का जुलूस निकाल रहे लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही हरकत में आए पुलिस अफसर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लावारिस ताजिये को लेकर हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने समझाया। काफी मशक्कत के बाद हंगामा कर रहे लोग शांत हुए। इसके बाद जुलूस आगे को बढ़ाया गया।
बुधवार को शहर में मोहर्रम के जुलूस निकाले जा रहे थे। जुलूस कई मोहल्लों में घूमते हुए दोपहर बसावन गंज मोहल्ले में पहुंचा था। यहां पर लावारिस हालत में ताजिया देेख जुलूस निकाल रहे लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों का कहना था कि यह वही ताजिया है, जो कई महीने पूर्व चोरी हो गया था।
शहर कोतवाली में इसकी रिपोर्ट दर्ज है, पुलिस इसे बरामद नहीं कर पाई थी। चोरी करने वालों ने इसका थोड़ा स्वरूप बदल दिया है। ताजिए के जुलूस में हंगामे की खबर से पुलिस अफसरों में खलबली मच गई। सूचना पाकर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम पुलिस साथ लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
भारी पुलिस बल के साथ एएसपी उदय शंकर सिंह, सीओ सिटी शील कुमार भी बसावन गंज पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने समझाया। मशक्कत के बाद हंगामा कर रहे लोग शांत हुए। तब जाकर जुलूस आगे बढ़ाया जा सका।
शहर में जो ताजिया कई महीने पूर्व चोरी गया था, उसे मरम्मत कर बसावन गंज में लावारिस हालत में छोड़ दिया। जिनका ताजिया था, उन्होंने पहचान लिया। ताजिया आस्था का प्रतीक है, लावारिस मिलने पर ही लोगों में गुस्सा था। बाद में शांत हो गए।-शील कुमार, सीओ सिटी।