फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tazia dispute in amroha

ताजिया की नई परंपरा पर मारपीट, पथराव

Thu, 13 Oct 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 13 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
tazia dispute in amroha
नौगावां सादात के बांसखेड़ी पथराव के बाद सड़क पर पड़े पत्थर। - फोटो : amar ujala
कस्बे में ताजिया निकालने को नई परंपरा बताने पर एक ही समुदाय की दो बिरादरियों के लोगों में मारपीट के बाद जमकर पथराव हो गया। चार लोग घायल हो गए। पथराव और बवाल की खबर से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस से भी धक्का-मुक्की हुई सीओ सिटी ने मौके पर पहुंच कर हालात संभाले। घायलों को भर्ती कराया गया। पुलिस ने हालात काबू कर लिये हैं। पुलिस के समय से एक्टिव होने से त्योहार के दिन बड़ा बवाल होने से टल गया।
विज्ञापन


 कस्बा निवासी एक समुदाय के लोग इमाम हुसैन की शहादत के दिन बुधवार की सुबह जंगल में एकांत में अमाल (विशेष नमाज) पढ़ कर आ रहे थे। उधर थाना क्षेत्र के बांसखेड़ी गांव निवासी एक बिरादरी के लोग ताजिया लेकर गुजर रहे थे। कस्बे के लोग भी बांसखेड़ी के ताजिए में शामिल हो गए। यह जानकारी जब बांसखेड़ी गांव में दूसरी बिरादरी के लोगों को हुई तो उन्होंने ताजिया निकालने को नई परंपरा बताते हुए ताजिया निकाल रहे लोगों को दौड़ा लिया।
विज्ञापन


इनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिस पर विवाद हो गया। ताजिए में शामिल कस्बे के लोगों ने मारपीट होती देखी तो बीच बचाव करने लगे। इसी दौरान भीड़ में से किसी ने पत्थर मार दिया। बस क्या था दोनों से जमकर पत्थर चलने लगे। पत्थर लगने से बांसखेड़ी के गफ्फार एजाज, अजर और हासिम घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो समुदायों के बीच मारपीट के बाद पथराव की सूचना से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि उपद्रवियों ने पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की और हाथापाई की। थाना पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी शील कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने दोनों समुदाय के लोगों से मामले की जानकारी की। घायलों को भर्ती कराया गया। दोनों समुदाय के लोग थाने बुलाए गए और वार्ता कराई गई। 


देर शाम तक गांव में तनाव था। एसओ उपेंद्र यादव ने बताया कि एक समुदाय के लोग जंगल में नमाज पढ़ कर आ रहे थे। इसी बीच बांसखेड़ी के लोग छोटा ताजिया ले जाते मिल गए। कस्बे के लोग भी बांसखेड़ी के लोगों के साथ ताजिए में शामिल हो गए। इसे बांसखेड़ी गांव के दूसरी बिरादरी के लोगों ने नई परंपरा बताते हुए विरोध किया था। इस पर विवाद हो गया। बाद में मामला शांत करा दिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed