{"_id":"64137449b2389993fe0cace0","slug":"taps-cricket-academy-beat-sai-cricket-academy-by-10-wickets-jpnagar-news-c-15-1-87109-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: टैप्स क्रिकेट एकेडमी ने साईं क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: टैप्स क्रिकेट एकेडमी ने साईं क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से हराया
Fri, 17 Mar 2023 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। डीएसए क्रिकेट टूर्नामेंट के बरेली ने मिलेनियम क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से हराया तो टैप्स क्रिकेट एकेडमी ने साईं क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से हराया।द आर्यंस स्कूल में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बरेली और मिलेनियम क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। बरेली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मिलेनियम क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में 159 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बरेली ने 16.5 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस तरह बरेली ने इस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच सचिन पाल रहे।
दूसरा मैच टैप्स क्रिकेट एकेडमी और सांई क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। साईं क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सांई क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवर में 128 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टैप्स क्रिकेट एकेडमी ने आसानी से 13.3 ओवर में 10 विकट से लक्ष्य हासिल कर लिया। टैप्स क्रिकेट अकादमी ने साईं क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से हराकर यह मुकाबला अपने नाम किया। शांतनु को मैन ऑफ द चुना गया। मैच के दौरान आर्यन स्कूल और क्रिकेट एकेडमी के प्रबंधक अनिल लिट, अमरोहा क्रिकेट के कन्वीनर अमन लिट, द आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के कोच चमन सिंह और अंपायर निश्चल चौधरी, अंकुल लिट, स्कोरर खीजर रहे। इस दौरान खिलाड़ी रिजवान पाशा आदि मौजूद रहे।