{"_id":"67477ec4a7812837850bd434","slug":"talents-from-rural-areas-showed-their-skills-in-yuva-utsav-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-129875-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: युवा उत्सव में ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं ने दिखाया अपना कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: युवा उत्सव में ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं ने दिखाया अपना कौशल
Thu, 28 Nov 2024 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग और नेहरू युवा केंद्र अमरोहा के तत्वावधान में कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय युवा उत्सव व विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें प्रतियोगियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेंटिंग और भाषण आदि में अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने की। समापन पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
आयोजन में सांस्कृतिक के तहत समूह तथा एकल लोकनृत्य, समूह व एकल लोकगीत, जीवन कौशल के तहत कविता, कहानी लेखन, चित्रकारी व भाषण प्रतियोगिता आयोजन हुई। पॉलिटेक्निक अमरोहा, आईटीआई अमरोहा और कई शिक्षण संस्थाओं, मंगल दलों के सदस्यों व ग्रामीण अंचल के युवाओं ने विज्ञान मेले में मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के लोकनृत्य एकल में अंशिका प्रथम, गुंजन द्वितीय स्थान पर रहीं। लोकनृत्य समूह में शर्मा देवी कन्या इंटर कॉलेज अमरोहा की बालिकाएं ने पहला स्थान पाया।
लोकगीत समूह में राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा की बालिकाएं पहले, लोकगीत एकल में ऋषभ माहेश्वरी पहले व सार्थक गोस्वामी दूसरे स्थान पर रहे। कहानी लेखन प्रतियोगिता में नबीला प्रथम व अलशिफा नूर दूसरे, भाषण प्रतियोगिता में जोया अली प्रथम व सुहानी दूसरे स्थान पर रहीं। फोटोग्राफी में विपिन कुमार पहले व नेहा द्वितीय स्थान पर रहे। विज्ञान मेला समूह में ब्लू बर्डस इंटरनेशनल स्कूल धनौरा के विद्यार्थियों का प्रोजेक्ट प्रथम व केएमआईसी अमरोहा के विद्यार्थियों का प्रोजेक्ट दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
ऋषि कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी अमरोहा एवं श्रीमती आभा सोनी जिला युवा अधिकारी अमरोहा ने किया। आयोजन में कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सीपी सिंह एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार (कार्यक्रम प्रभारी), अश्वनी कुमार, अंकुर प्रकाश, गौरव कुमार एवं अजय कुमार आदि का सहयोग रहा। संचालन शिक्षक संतराम सिंह ने किया। कार्यक्रम के आखिर में सीडीओ ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों को आज मंडल स्तर पर मुरादाबाद में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में शामिल होने का मौका मिलेगा।