{"_id":"6797fa9d184aa20f600b3608","slug":"talent-search-exam-will-be-held-in-government-schools-on-february-1-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-133200-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: एक फरवरी को राजकीय विद्यालयों में होगी प्रतिभा खोज परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: एक फरवरी को राजकीय विद्यालयों में होगी प्रतिभा खोज परीक्षा
Tue, 28 Jan 2025 02:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एक फरवरी को प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ऑनलाइन आयोजित होने वाली परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को अभ्युदय कोचिंग व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। परीक्षा में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए 25 जनवरी तक पंजीकरण किए गए थे। परीक्षा में कक्षा नौ व दस के सभी विषय और कक्षा 11 व 12 के विज्ञान विषयों के परीक्षार्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा कक्षा नौ व दस के लिए सामान्य मानसिक क्षमता परीक्षण, अंग्रेजी भाषा समझ परीक्षण व शैक्षिक योग्यता परीक्षण में विभाजित होगा। सामान्य मानसिक क्षमता परीक्षण के तहत रीजनिंग आदि के 15 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। वहीं, अंग्रेजी भाषा समझ परीक्षण में ग्रामर, शब्दकोष, अंग्रेजी कांप्रिहेंशन आदि के 15 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। शैक्षिक योग्यता परीक्षण में कक्षा स्तर के विषयों के 15 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे।
कक्षा 11 और 12 के लिए भी इसी तरह 15-15 बहुविकल्पीय सवालों के जवाब देने होंगे। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए सभी राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन एक फरवरी को 10 से 12 बजे के बीच किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा में सर्वोच्च स्थान पाने वाले 100 बच्चों को अभ्युदय कोचिंग एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। जिससे उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जिज्ञासा भी शांत हो सकेगी।