फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Take the problems of farmers seriously: CDO

किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लें : सीडीओ

Thu, 17 Jul 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 17 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Take the problems of farmers seriously: CDO
अमरोहा। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने बकाया गन्ना आपूर्ति व बिजली का मुद्दा छाया रहा। बैठक में सीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद रहे किसानों ने शुगर मिलों द्वारा गन्ने का बकाया भुगतान न करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अगले पेराई सत्र की तैयारी शुरू हो गई है जबकि वेव शुगर समेत अन्य कुछ शुगर मिलें अभी तक भी किसानों का बकाया भुगतान नहीं कर सकी हैं।
विज्ञापन

महिला किसान सीता आर्या ने हसनपुर ब्लॉक के गांव अहरौला अहमदयार खां में बिजलीघर के निर्माण का मुद्दा उठाया। इस पर बिजली विभाग ने कहा कि बजट मिलते ही बिजली घर के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान अनिल चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा केसीसी की लिमिट बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई है लेकिन बैंकों द्वारा पांच लाख रुपये के केसीसी नहीं बनाए जा रहे हैं। इस पर एलडीएम ने कहा कि शासनादेश प्राप्त होते ही बढ़ी हुई लिमिट के केसीसी बैंकों द्वारा बनाए जाने शुरू कर दिए जाएंगे।

इसके अलावा किसानों ने चकबंदी, लोकनिर्माण विभाग व पशुपालन विभाग से संबंधित समस्याएं भी रखीं। इस पर सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उप कृषि निदेशक डॉ. राम प्रवेश, जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार, सीवीओ डॉ. आभा दत्ता, डीसीओ मनोज कुमार सहित अधिकारी व किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed