फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   take oath of clean ganga

निर्मल और अविरल गंगा की ली शपथ

Fri, 08 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा Updated Fri, 08 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
take oath of clean ganga
अमरोहा के एक बैंक्वेट हाल में नमामि गंगे परियोजनाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में शपथ लेते लोग।
 स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन कार्यक्रम के शुभारंभ मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गंगा महज नदी ही नहीं बल्कि हमारी आस्था का भी प्रतीक है। मोक्षदायिनी मां गंगे का प्रदूषणमुक्त होना बेहद जरूरी है। मौजूद लोगों ने गंगा की धारा निर्मल एवं अविरल बनाने के लिए कोई भी गंदगी इसके जल में प्रवाहित न करने की   शपथ ली।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को जोया मार्ग स्थित सुमंगलम होटल में नमामि गंगे के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं  का जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी, डीएम वेद प्रकाश, एसपी डा.शिवा शिंपी चनप्पा, अपर मुख्य विकास अधिकारी तपेश चंद्र वर्मा, निर्माणदायी संस्था के एजीएम पीके अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए महज उद्घाटन और योजना बनाने से ही काम नहीं चलेगा। इसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों, निर्माणदायी संस्था और आम आदमी को भी जागरूक  करना होगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी ने कहा कि मां गंगे को प्रदूषणमुक्त बनाने के काम का शुभारंभ उनके कार्यकाल में हुआ है, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। वह पतित पावनी मां गंगे की धारा को निर्मल बनाने के लिए इस तरह काम करेंगी, कि उनके कार्यकाल को हमेशा याद किया जाएगा। इस मौके पर दिनेश यादव, शांति भूषण पांडेय, जिला गन्ना अधिकारी   विजय बहादुर सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डा. मंशाराम यादव,  एक्सईन सिंचाई विभाग मनोज कुमार, सरजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजीव  तरारा, भूपेंद्र सिंह, अलाउद्दीन सैफी, सोनू शिशौदिया, सुमत जैन,  सुरेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, भगत सिंह आदि रहे। संचालन ईशांत शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed