Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tableaux included in the Valmiki procession captivated the mind

Amroha News: वाल्मीकि शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने मोहा मन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Tableaux included in the Valmiki procession captivated the mind
अमरोहा।
विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर शहर में शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने मन मोह लिया।
बृहस्पतिवार को मोहल्ला कुरैशी छोटी भूड़ मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत सांसद कंवर सिंह तंवर ने की। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि को सदैव पूरे आदर और सम्मान के साथ याद किया जाएगा। उन्होंने महाकाव्य रामायण की रचना की थी। उन्होंने श्रीराम के रूप में आदर्श राजा, बेटे, भाई के चरित्र के बारे में बताया है। कहा कि श्रीराम ने समाज में आदर्श स्थापित करने का काम किया।बताया कि राजा को प्रजा के हित के लिए अपने निजी हितों का बलिदान कर देना चाहिए।
विज्ञापन

तभी वह आदर्श राजा हो सकता है। शोभायात्रा तहसील, जटट बाजार, बड़ा बाजार, कोतवाली, गुजरी, शफातपोता, कोट, बटवाल होकर वाल्मीकि आश्रम पर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में लव-कुश, श्रीराधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, महर्षि वाल्मीकि और अन्य झांकियां मन को मोह रही थीं। जगह-जगह फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी के पदाधिकारियों ने भी शोभायात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान पुरुषोत्तम सरन करौतिया, चौधरी देशराज, शब्द कुमार, दयाराम, काले राणा, कमल सिंह, आकाश टांक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed