{"_id":"6aa309b90a7449845307e98b","slug":"swine-flu-rt-pcr-testing-begins-at-the-district-hospital-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-172670-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू \nकी आरटीपीसीआर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की आरटीपीसीआर जांच शुरू
विज्ञापन
अमरोहा। स्वाइन फ्लू की आशंका वाले मरीजों को अब जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की आरटीपीसीआर जांच शुरू कर दी गई है। खांसी, जुकाम और गले में दिक्कत जैसे लक्षण वाले मरीजों की प्राथमिकता के आधार पर जांच कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को स्वाइन फ्लू के सात संदिग्ध मरीजों की जांच की गई लेकिन रिपोर्ट निगेटिव रही लेकिन इनको दवा देकर आइसोलेट किया गया है।
सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर ने कहा कि स्वाइन फ्लू से डरने की जरूरत नहीं है। बस थोड़ी सावधानी बरतें। खासतौर से बुजुर्ग, शुगर, एचआईवी और बीपी के मरीज खास ध्यान रखें। किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में न आएं। अगर किसी व्यक्ति को स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देते हैं तो अस्पताल में तत्काल जांच कराएं। इससे बीमारी की समय से पहचान कर उपचार शुरू करने में मदद मिलेगी।
अस्पताल में अब तक जांच के लिए भेजे गए 10 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। संदिग्ध मरीजों को रिपोर्ट आने तक आइसोलेट किया जा रहा है। रोजाना लक्षण वाले मरीजों की जांच कराई जा रही है। बुधवार को मेरठ भेजी गई एक महिला की रिपोर्ट भी निगेटिव है। सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि अस्पताल में स्वाइन फ्लू संभावित सात मरीजों की जांच कराई गई जो निगेटिव आई। इनको दवा देकर घर पर ही रहने की सलाह दी गई है। बुखार वाले मरीजों की भी जांच कराई जा रही है।