फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sweet seller returning with daughter's medicine dies in road accident

Amroha News: बेटी की दवा लेकर लौट रहे मिठाई विक्रेता की सड़क हादसे में मौत

Wed, 05 Apr 2023 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 05 Apr 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sweet seller returning with daughter's medicine dies in road accident
रजबपुर (अमरोहा)। सोमवार की रात गजरौला से बेटी की दवाई लेकर लौट रहे मिठाई विक्रेता मोनू (24) की सड़क हादसे में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव पपसरा में हरपाल सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। छोटा बेटा मोनू शादीशुदा है, उनकी एक साल की बेटी भी है। सोमवार की शाम मोनू अपनी बेटी की दवाई लेने गजरौला गए थे। यहां से रात करीब 8:45 बजे घर लौट रहे थे। जैसे ही उसकी बाइक अतरासी पुल के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार वाहन के अज्ञात चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में मोनू को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में तहेरे भाई सोनू सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन के अज्ञात चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed