फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   swatantra dev

हाथरस की बेटी को न्याय मिलेगा : स्वतंत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
swatantra dev
गजरौला में दिवंगत केबिनेट मंत्री चेतन चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते भाजपा ? - फोटो : GAJRAULA
अमरोहा। बूथ चलो अभियान के तहत अमरोहा पहुंचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने हाथरस कांड पर विरोधी दलों को आड़े हाथ लिया। कहा, विरोध दलों ने माहौल बिगाड़कर सरकार की छवि धूमिल करने की कोशिश की है। यूपी में कानून सर्वोपरि है। मंत्री, विधायक हो या पार्टी पदाधिकारी, कोई कानून व्यवस्था में हस्तक्षेप नहीं करता। कोई कानून से ऊपर भी नहीं है। कोई गलत करता है उसे सजा मिलेती है। योगी सरकार में कोई पक्षपात नहीं होता, यहां कानून सर्वोपरि है, बेटी को न्याय मिलेगा। यह बातें उन्होंने पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विश्वास रखिए। न्याय सभी को मिलेगा। तीन साल की योगी सरकार में कोई पक्षपात नहीं हुआ है। कानून व्यवस्था दुरुस्त रखना सरकार की प्राथमिकता है। यहां कानून सर्वोपरि है। इस सरकार का कोई मंत्री, विधायक या पार्टी पदाधिकारी कानून व्यवस्था में हस्तक्षेप नहीं करता। कानून गरीबों के न्याय के लिए बना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथरस प्रकरण को लेकर गंभीर हैं। बेटी को जल्द न्याय मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी धर्म जाति के लोग नेतृत्व करते हैं। सपा और कांग्रेस की तरह भाजपा वंशवाद की पार्टी नहीं है। केंद्र और प्रदेश सरकार का उद्देश्य हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलना है। हम लोग सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के साथ काम कर रहे हैं। किसी के साथ भेदभाव नहीं हो रहा है। सभी धर्म जाति के लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिल रहा है। कोरोना के समय में सभी घरों में राशन और चना पहुंच रहा है। कहा, मोदी और योगी के द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। लखनऊ में पार्टी कार्यालय के बाहर महिला द्वारा आग लगाए जाने की घटना बारे में जानकारी होने से इंकार किया है। इससे पहले उन्होंने नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी में दलित बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचकर बूथ चलो अभियान का शुभारंभ किया था। उन्होंने विधानसभा के कई क्षेत्रों जाकर लोगों से संपर्क करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed