{"_id":"5e3dac3c8ebc3ee5d06078b3","slug":"suside-hasanpur-news-mbd339099715","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव में तीस वर्षीय युवक का शव गन्ने के खेत में बकायन के पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अबदीपुर में राजू (30) का शव शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गांव के पास गन्ने के खेत में खड़े बकायन के पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। परिजन आत्महत्या मान रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार करने की बात की। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के दो बच्चे हैं। तीन साल की बेटी और दो साल का बेटा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुराहाल है। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा का कहना है कि युवक द्वारा आत्महत्या की सूचना पर पुलिस गांव गई थी। शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।