फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   suresh khanna

कर्मियों से खड़े कराए हाथ, देखे काउंटर के दराज, हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
suresh khanna
अमरोहा। प्रदेश सरकार के वित्त, संसदीय कार्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने गुरुवार को कोषागार का औचक निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण के तरीके से कर्मचारी घबरा गए। उन्होंने कर्मचारियों का हाथ खड़ा कर उपस्थिति जांची और उनके एक-एक काउंटर की जांच परख की। इसके अलावा डीएम और वरिष्ठ कोषाधिकारी ने भी प्रत्येक कर्मचारी के काउंटर की दराजों और अलमारी को देखें। इसके चलते कई कर्मचारियों के चेहरे उतर गए। हालांकि निरीक्षण के दौरान उन्हें कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। पेंशनर्स के जीवित प्रमाण पत्र के बारे में पूछा जिसमें गड़बड़ी मिली। उन्होंने कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया। कैबिनेट मंत्री के जाने के बाद कर्मचारियों की राहत मिली।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर 12.40 बजे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचें। उन्होंने डीएम उमेश मिश्र के साथ सबसे पहले कोषागार कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने वरिष्ठ कोषाधिकारी वीरेंद्र कुमार से उपस्थिति पंजिका तलब की। इसके बाद उन्होंने पेंशनर्स के बारे में जानकारी किया। हालांकि शासन में भेजी गई रिपोर्ट के बारे में पूछताछ किया। उन्होंने पेंशनर्स रजिस्टर का पड़ताल शुरू कर दिया। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी लिया। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों के नाम के साथ हाथ खड़ा कराया। उन्होंने पेंशनर्स के लाइफ सर्टिफिकेट नहीं जमा करने पर चिंता जताई। पटल सहायक से पूछा तो शासन और यहां के रिकॉर्ड के आंकडे़ में गड़बड़ी मिली। उन्होंने भिन्नता को पकड़ लिया। उन्होंने शासन में दो बार भेजे गए 6300 और 5300 संख्या बताई। उन्होंने कहा कि आंकड़े को अपडेट रखें। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने बिल रजिस्टर मंगाया। एक-एक पन्ने को पलट कर पड़ताल की। उन्होंने 10 दिसंबर की रजिस्टर प्रस्तुत करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने नौ दिसंबर को 51 आपत्ति मिलने पर निस्तारण करने को कहा। इसके बाद यहां पर बजट में खामियां मिलने पर चिंता जताई। उन्होंने लेखा शीर्षक में गड़बड़ी केे दूर करने को कहा। भूलेख के लेखा शीर्षक को सही कराने का निर्देश दिया। पटल सहायक ने बताया कि ब्योरा की फीडिंग में दिक्कत हो रही है। एनपीएस की कटौती के बारे में जानकारी लिए। बिल वापस होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पेंशनर्स की शिकायत के बारे में जानकारी लिया। इसके बाद वरिष्ठ कोषाधिकारी को साथ लेकर कर्मचारियों के एक-एक काउंटर की दराजों को जांच किया। उन्होंने आहरण वितरण अधिकारियों से बिल की प्राप्ति तिथि और पास करने की तिथि में सुधार लाने को कहा। इसके बाद उन्होंने डीएम उमेश मिश्र के साथ कोषागार के डबल लॉक का निरीक्षण किए। उनके साथ कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, एसपी डॉ. विपिन ताडा, एडीएम वित्त और राजस्व गुलाब चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन

वित्त मंत्री का भाजपाइयों ने किया स्वागत
गजरौला। प्रदेश के संसदीय कार्य, वित्त, शिक्षा स्वास्थ्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक आम व्यक्ति को बेहतर उपचार दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। इसके तहत प्रदेश में 27 नए मेडिकल कालेज भी बनवाए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को अमरोहा में एक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल होने जा रहे मंत्री सुरेश खन्ना का हेलीकॉप्टर पूर्वाह्न 11 बजकर 37 मिनट पर जुबिलेंट लाइफ साइंसेज के हेलीपेड पर उतरा। यहां केबिनेट मंत्री चेतन चौहान, विधायक राजीव तरारा, महेंद्र खड़गवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गोला, जिला महामंत्री शरद गर्ग, मयंक अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र चौधरी, डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति, रामवीर सिंह गूर्जर आदि ने उनका स्वागत किया। मंत्री सुरेश खन्ना ने जनप्रतिनिधियों से बात की और कार में बैठकर अमरोहा चले गए। यहां डीएम उमेश मिश्र, एसपी डा. विपिन ताडा, एसडीएम शशांक चौधरी, सीओ मोनिका यादव, नायब तहसीलदार महेंद्र यादव, जुबिलेंट लाइफ साइंसेज के महाप्रबंधक (जनसंपर्क) सुनील दीक्षित, अशोक राय ने भी उनकी अगवानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed