फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   supply office,crime

पूर्ति विभाग का कारनामा, शिकायत किसी की, सस्पेंड किया किसी और को

Fri, 05 May 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 05 May 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
supply office,crime
जांच - फोटो : demopic
अपनी कार्यप्रणाली को लेकर पूर्ति विभाग इन दिनों प्रशासन के निशाने पर है। गुरुवार को उसका एक नया कारनामा सामने आया है। ग्रामीणों ने मंगल दिवस में सैदनगली थाना क्षेत्र गांव ढक्का में जिस राशन डीलर की शिकायत की, पूर्ति विभाग ने गांव के दूसरे डीलर की दुकान को सस्पेंड कर आरोपी दुकान से ही संबद्ध कर दिया। मामला जानकारी में आने के बाद एसडीएम ने अटैचमेंट के आदेश को रोक दिया है। पूर्ति विभाग से फिर से जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


अपनी राशन वितरण प्रणाली के आदेश के लेकर खाद्य एवं रसद विभाग हमेशा चर्चाओं में रहता है। अभी जोया में गोदाम में पकड़ी गई गड़बड़ी का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि पूर्ति विभाग के एक और कारनामा सामने आया है।
विज्ञापन


हसनपुर तहसील के गांव ढक्का के ग्रामीणों ने 15 दिन पहले मंगल दिवस पर एसडीएम से डीलर कदीर की शिकायत की थी। शपथपत्र देकर ग्रामीणों ने बताया था कई वर्ष से कोटा संचालन कर  रहा कदीर प्रति कार्ड 10  किलो से ज्यादा राशन नहीं  देता है। विरोध पर धमकी देता  है। एसडीएम गंभीर सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई  के निर्देश पूर्ति विभाग को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मिलीभगत हो या गड़बड़ी, विभाग ने गांव के ही दूसरे राशन डीलर गुलाम अहमद की जांच कर दी। इसे सस्पेंड कर उसके खिलाफ एफआईआर भी करा दी गई। और तो और सस्पेंड दुकान को आरोपी डीलर कदीर की ही दुकान से अटैच कर दिया गया। मामले की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो फिर एसडीएम के पास पहुंचे। 


एसडीएम ने पड़ताल कराई तो मामला खुल कर समाने आ गया। उन्होंने भी स्वीकार किया कि जांच में गड़बड़ी हुई है। फिलहाल दुकान के अटैचमेंट   को रुकवा दिया गया है। पूर्ति विभाग से फिर से जांच कराई जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed