फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sun did trouble during the day, there was relief from cloud cover in the evening

Amroha News: दिन में धूप ने किया बेहाल, शाम को बादल छाने से मिली राहत

Thu, 03 Aug 2023 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 03 Aug 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Sun did trouble during the day, there was relief from cloud cover in the evening
अमरोहा। बुधवार को दिन भर गर्मी ने लोगों को बेहाल किया, वहीं शाम को आसमान में छाए बादलों ने लोगों को राहत दिलाई। दिन में तेज धूप और उमस के चलते लोग बिलबिला उठे। वहीं शाम को मौसम ठंडा हुआ तो पार्क और बाजारों में रौनक नजर आई। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार पूरे सप्ताह बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

जुलाई माह में बारिश के बाद मौसम में उतराव-चढ़ाव रहा। जिस कारण कई तरह की बीमारियां पैदा हो गईं। अगस्त में बारिश के आसार बने हुए हैं। बीते दो दिन से कभी तेज धूप तो कभी आसमान में बादल छाते हैं। बुधवार को मौसम बदल गया। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं उमस भी परेशानी बढ़ाती रही।
विज्ञापन

लोगों को शाम को बारिश होने से राहत मिलने की उम्मीद थी। शाम को बारिश तो नहीं हुई लेकिन आसमान में बादल छाने से मौसम बदल गया। ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। जिसके बाद लोगों के चेहरे भी खिल गए। शाम को लोग सैर सपाटे के लिए निकले। मौसम ने साथ दिया बच्चों ने भी जमकर मौज-मस्ती की। वहीं बाजारों में भी शाम को ग्राहकों की आवक अधिक होने से रौनक रही। कृषि उपनिदेशक रामप्रवेश ने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान में फिलहाल गर्मी से राहत बने रहने की संभावना जताई गई है। लगातार एक सप्ताह तक बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है। बूंदाबांदी होने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed