फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sumitra's beheaded body of Bagadpur Munjapta

बागड़पुर मुंजप्ता की सुमित्रा की निकली सिर कटी लाश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sumitra's beheaded body of Bagadpur Munjapta
ढबारसी (अमरोहा)। आदमपुर थानाक्षेत्र के ढेंकला गांव के जंगल में सोमवार सुबह मिली महिला की सिर कटी लाश की पहचान पास के ही गांव बागड़पुर मुंजप्ता निवासी सुमित्रा पत्नी टीटू के रूप में हुई है। टीटू और सुमित्रा दोनों के नाम महिला के हाथ पर गुदे हुए थे, जिसकी वजह से उसकी पहचान हो पाई। पुलिस को पति पर ही महिला की हत्या का शक है। घटना के बाद से पति और परिवार के सभी सदस्य फरार हैं। पुलिस का दावा है कि शव मिलने से पहली रात को ट्रक चालक पति ही महिला को घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद से पति और परिवार के अन्य सदस्य घर से फरार हैं।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह आदमपुर थानाक्षेत्र के ढेंकला गांव के कीकड़ के जंगल में गांव से तीन किमी की दूरी पर महिला की सिर कटी हुई लाश मिली थी। शरीर से सिर और एक हाथ को काटकर 30 मीटर दूर फेंक दिया गया था। पुलिस के मुताबिक जिस हाथ को काटा गया था उस पर सुमित्रा, टीटू, कमल सिंह और राहुल नाम गुदे हुए थे। पुलिस की दो टीमें शव की शनाख्त करने की कोशिश में जुटी थीं। बुधवार की शाम मृतक महिला की पहचान बागड़पुर मुंजप्ता गांव निवासी सुमिता पत्नी टीटू के रूप में हुई। इंस्पेक्टर विनय कुमार के मुताबिक महिला का पति टीटू ट्रक चालक है। उसके तीन बच्चे हैं। इसमें दो बेटे और एक बेटा है। सुमित्रा का मायका हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रखेड़ा गांव है। उसकी शादी दस साल पहले टीटू के साथ हुई थी।
विज्ञापन

कहीं अवैध संबंधों को लेकर तो नहीं हुई हत्या
ढबारसी। आदमपुर के गांव ढेंकला के जंगल में मिली सिर कटी लाश की शनाख्त होने पर ग्रामीणों में चर्चा है कि उसकी हत्या अवैध संबंधों को लेकर तो कहीं नहीं हुई है। कोतवाल विनय कुमार का कहना है कि अबतक हुई जांच पड़ताल में सामने आया है कि महिला मोबाइल पर किसी से बात करती थी, जिसको लेकर उसका पति टीटू सिंह शक करता था। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ने के बाद उससे हुई पूछताछ के आधार पर ही सच्चाई का पता चल सकेगा। सीओ सतीशचंद पांडेय का कहना है कि महिला के शव की शनाख्त हो गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed