फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Suicide post sparks a stir

Amroha News: आत्महत्या की पोस्ट से मचा हड़कंप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Suicide post sparks a stir
अमरोहा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आत्महत्या करने की पोस्ट डालने के बाद घर से निकले किसान को अमरोहा पुलिस ने महज आधे घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस मुख्यालय से सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई और मोबाइल की लोकेशन के आधार पर किसान को जोया रोड से खोज निकाला। बाद में थाने में उसकी काउंसलिंग कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

मामला देहात थाना क्षेत्र के मुनव्वरपुर गांव का है। यहां रहने वाले किसान ध्यान सिंह ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि वह मानसिक तनाव में हैं और आत्महत्या करने जा रहे हैं। पोस्ट करने के बाद वह घर से निकल गए। सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए पुलिस मुख्यालय ने तत्काल अमरोहा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पोस्ट में प्रयुक्त मोबाइल नंबर के आधार पर किसान की लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन जोया रोड पर मिलने के बाद पैनेसिया चौकी प्रभारी राजेश कुमार, सिपाही विकास तोमर और दीपांशु कुमार ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस ने करीब आधे घंटे के भीतर किसान को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद किसान के परिजनों को थाने बुलाया गया। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हो गई थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर किसान को आधे घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया गया और काउंसलिंग के बाद परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed