{"_id":"5f57e6518ebc3e54db3c9056","slug":"suicide-jpnagar-news-mbd3619765196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में आत्मदाह की धमकी से मचा हड़कंप, तैनात रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में आत्मदाह की धमकी से मचा हड़कंप, तैनात रही पुलिस
अमरोहा में आत्महत्या की धमकी के बाद कलक्ट्रेट पहुंचे पीड़ित विजय बाबू को समझाते डिप्टी कलेक्टर ?
- फोटो : JPNAGAR
Link Copied
अमरोहा। टीपी नगर के तत्कालीन चौकी प्रभारी और हेड कांस्टेबल पर प्रताड़ित करने, 50 हजार रुपये वसूलने और मकान पर कब्जा करने के मामले में सुनवाई नहीं होने से आहत अधेड़ ने कलक्ट्रेट में आत्महत्या करने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा गया। मंगलवार को कलक्ट्रेट में पुलिस तैनात रही। पुलिस और खुफिया तंत्र ने पीड़ित को नजरबंद कर लिया। कलक्ट्रेट पहुंचते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और समझाकर उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन
अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जयओम नगर निवासी विजय बाबू का आरोप है कि 5 मार्च 2018 को टीपी नगर के तत्कालीन चौकी प्रभारी ने एक हेड कांस्टेबल की पत्नी से मारपीट करने और अश्लील हरकत करने के झूठे आरोप में हिरासत में लिया था। चौकी में बैठकर प्रताड़ित भी किया था। महिला को जबरदस्ती 50 हजार रुपये दिलवाए गए। जबकि महिला ने कोई शिकायत नहीं की थी। इसका खुलासा सूचना के अधिकार में हुआ था। इसके बाद पीड़ित ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई। डीएम और एसपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन इंसाफ नहीं मिला। पीड़ित का आरोप है कि हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी पर मकान पर कब्जा करने और मारपीट करने संबंधित चार मुकदमे न्यायालय में चल रहे हैं। विजय बाबू ने सीएम को पत्र भेजकर मकान कब्जा मुक्त और 50 हजार रुपये वापस कराने की मांग की थी। ऐसा नहीं होने पर आठ सितंबर को डीएम कार्यालय परिसर में आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। इसी जानकारी होते ही पुलिस मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंच गई। पुलिस और खुफिया तंत्र ने उसके नजरबंद कर लिया। इसके बाद भी पीड़ित कलक्ट्रेट पहुंच गया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर डिप्टी कलक्टर के पास पहुंची। अधिकारियों ने पीड़ित को समझाकर घर भेज दिया। एसओ अरिहंत कुमार ने बताया कि पीड़ित कलक्ट्रेट में एसडीएम को अपनी शिकायत दर्ज कराने आया था। पूरा घटनाक्रम अमरोहा नगर का है, इसलिए वहीं की पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।