फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   suicide

घरेलू कलह के चलते ट्रक चालक फांसी पर झूला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
suicide
गजरौला के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में आत्महत्या करने वाले ट्रक चालक की पत्नी से जाकारी करते इंस्पेक? - फोटो : GAJRAULA
गजरौला। मोहल्ला लक्ष्मीनगर में रविवार को घरेलू कलह के चलते ट्रक चालक ने घर में ही पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर मृतक की पत्नी और दो छोटे बच्चों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।
विज्ञापन

रविवार की शाम लगभग पांच बजे चौपला पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में किराए का कमरा लेकर वहां रहने वाले ट्रक चालक किरनपाल (35) पुत्र रामनिवास निवासी गांव रुस्तमपुर कोतवाली हसनपुर का शव घर में पंखे के सहारे लटका मिला। उस वक्त पत्नी प्रियंका सब्जी लेने बाजार गई हुई थी। लौटकर आई तो पति का शव लटका देख शोर मचा दिया। कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई। पड़ोसियों ने पुलिस के आने से पहले ही शव को पंखे से उतारकर नीचे फर्श पर रख दिया। सूचना मिलने पर पहले चौपला चौकी इंचार्ज संत कुमार और बाद में इंस्पेक्टर आरपी शर्मा भी आ पहुंचे। महिला दरोगा श्वेता त्यागी ने मृतक की पत्नी से हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। पता चला कि वह दोपहर में ही घर आया था। यहां पत्नी से किसी बात को लेकर मामूली अनबन हुई थी। इसके बाद पत्नी सब्जी लेने चली गई और उसके पीछे किरनपाल ने पत्नी के दुपट्टे से पंखे पर लटककर आत्महत्या कर ली। हादसे के बाद पत्नी और दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रात आठ बजे इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed