फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   suicide

मंगेतर के अफेयर की जानकारी से आहत युवती शादी से चार दिन पूर्व फंदे पर झूली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
suicide
गजरौला(अमरोहा)। मंगेतर के अफेयर की जानकारी पाकर एक युवती ने अपनी शादी से चार दिन पूर्व घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। अफेयर होने की जानकारी होने के बाद से वह काफी तनाव में रहती थी। इसे लेकर उसकी परिजनों से भी नोकझोंक हुई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती का शव उसी के घर में दुपट्टे से लटका मिला। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोने की आवाजें आने पर वहां पड़ोसी भी एकत्र हो गए। परिजन आनन-फानन में ही शव को अंतिम संस्कार के लिए तिगरी ले गए। वहीं मोहल्ले वालों ने दबी जुबान में बताया कि युवती की 15 जून को बारात आनी थी। इसके लिए घर में तैयारियां भी चल रही थीं। दो दिन पूर्व ही उसका लग्न भी गया था। इसमें दहेज का काफी सामान भिजवाया गया था। चर्चा है कि युवती के मंगेतर का कहीं और अफेयर चल रहा है। इसी को लेकर वह काफी आहत थी। इसे लेकर उसकी अपने परिजनों से भी नोकझोंक हुई थी। युवती शादी नहीं करने की जिद पर अड़ी थी लेकिन परिजन नहीं माने। यही वजह रही कि क्षुब्ध होकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक ने घटना संज्ञान में नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed