फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   suicide

गृह क्लेश के चलते ग्रामीण ने फंदे से लटककर जान दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
suicide
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में 45 वर्षीय एक ग्रामीण का शव फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण ने गृह क्लेश के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव में एक ग्रामीण का अपनी पत्नी से काफी दिनों से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार को भी ग्रामीण की अपनी पत्नी से फिर से कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर ग्रामीण घर से बाहर निकल गया। रविवार की सुबह उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ से लटका पाया गया। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर रोते बिलखते परिजन भी वहां पहुंच गए। पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed