{"_id":"5e5e9e0d8ebc3ef3fe622bf9","slug":"sugercane-price-not-high-farmer-protesed-jpnagar-news-mbd342052312","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना 400 रुपये और गेहूं की कीमत 3200 रुपये क्विंटल की दर से भुगतान करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना 400 रुपये और गेहूं की कीमत 3200 रुपये क्विंटल की दर से भुगतान करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा/नौगांवा सादात। किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने आवाज बुलंद की। कहा कि छुट्टा पशुओं पर अंकुश नहीं है। इससे फसलों को नुकसान हो रहा है। उर्वरक के दामों में बढ़ोतरी हो गई है, लेकिन गन्ना का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया है। लागत और फसल की कीमत में काफी अंतर है। कर्ज माफी से किसानों को कोई लाभ नहीं है। गन्ने का समर्थन मूल्य 400 रुपये और गेहूं का भुगतान 3200 रुपये क्विंटल की दर से करें। 10 सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम सदर विवेक यादव को दिया।
कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को सदर ब्लॉक परिसर में जुटे। इसके बाद प्रदेश सचिव असलम खुर्शीद, शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू, सलीम खान और हसन आरिफ की अगुवाई में ब्लॉक सभागार में पहुंचें। उन्होंने कहा कि सरकार कर्ज माफी के वादे पर अमल नहीं कर रही है। इसके चलते किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। फल और सब्जी के लिए कोल्ड स्टोरेज नहीं है। ओलावृष्टि और बारिश से फसल बर्बाद हो चुकी है। फसल बीमा का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है। प्रीमियम वसूल कर बीमा कंपनी मालामाल हो रही है। इस दौरान डॉ. चंदन नकवी, अमित कुमार सोनू, हरीश वीर सिंह, निराले मिया अंसारी, डॉ. शाहिद उस्मानी, खुश्तर मिर्जा, हकीम अफजल अली, नईम अंसारी, सुरेश सैनी आदि रहे। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष सुखराज सिंह की अगुवाई में कांग्रेसियों का जत्था नौगांवा सादात तहसील परिसर में पहुंचा। कांग्रेसियों ने कहा कि फसलों पर बोनस की व्यवस्था की जाए। फसल बीमा का बजट बढ़ाया जाए। बिजली का बिल अधिक आ रहा है। मीटर की जांच कराए। गन्ने की पर्चियां समय से जारी कराएं। इस दौरान डॉ कमलेश सिंह, मेराजुल जफर, यासिर अंसारी, सुभाष पोसवाल, कल्लन खान, नरेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, फिरोज हैदर, कमर हैदर, गाजी अब्बास आदि रहे।