फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sugarcane price should be paid to farmers on time: Diwakar

समय से हो किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान : दिवाकर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane price should be paid to farmers on time: Diwakar
अमरोहा। भाकियू शंकर की पंचायत कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित की गई। जिसमें गन्ना मूल्य भुगतान एवं छुट्टा पशुओं का मुद्दा छाया रहा। धनौरा शुगर मिल द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान में देरी की शिकायत पर डीसीओ ने दो दिन के अंदर भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में भाकियू शंकर की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। छुट्टा पशुओं के कारण लोगों को लगातार अपनी जान गंवानी पड़ रही है। खेतों में भी यह छुट्टा पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धनौरा शुगर मिल ने किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया है। वहां मौजूद डीसीओ मनोज कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि दो दिन के भीतर किसानों का करीब 25 करोड़ रुपये का भुगतान करा दिया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. खुशीराम ने बताया कि छुट्टा पशुओं को पकड़ कर संरक्षित करने का अभियान चलाया जा रहा है। बंदरों एवं कुत्तों से निजात दिलाने के लिए उनका बधियाकरण कराया जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता धर्मवीर सिंह तथा संचालन सतवीर गुर्जर ने किया। इस दौरान सत्यपाल सिंह, वीरपाल सिंह, महीपाल सिंह, अवनीश कुमार, देवेंद्र सैनी, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed