{"_id":"64f0f3962179d4b8b6053f58","slug":"sugarcane-disease-will-be-treated-in-the-clinic-crop-health-will-improve-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-3900-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: क्लीनिक में होगा गन्ने की बीमारी का इलाज, सुधरेगी फसल की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: क्लीनिक में होगा गन्ने की बीमारी का इलाज, सुधरेगी फसल की सेहत
Fri, 01 Sep 2023 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। गन्ना किसानों को अब गन्ने की खेती से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। किसानों को नजदीकी समितियों अथवा चीनी मिल के गेट पर ही गन्ने की बीमारी, उपज व अन्य जानकारियां उपलब्ध हो सकेंगी। दअसल, गन्ना विभाग की ओर से गन्ना क्लीनिक और गन्ना निवेश वितरण केंद्र खोले गए हैं। जिले में 11 जगह यह केंद्र खोले गए हैं। सभी गन्ना क्लीनिक को सक्रिय भी कर दिया गया है। क्लीनिक पर गन्ना किसानों को आधुनिक तरीके से गन्ने की बुआई और उसकी सेहत सुधारने से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
जनपद भर में 97705 हेक्टेयर जमीन पर गन्ने की खेती की जाती है। गन्ना विभाग ने किसानों की समस्याओं एवं सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही गन्ना क्लीनिक सक्रिय किए हैं। गन्ना क्लीनिक पर किसानों को गन्ने का उत्पादन बढ़ाने के टिप्स दिए जाएंगे। गन्ना क्लीनिक पर गन्ना पर्यवेक्षक और सुपरवाइजर की तैनाती की गई है। ताकि वहां आने वाले किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके। गन्ना क्लीनिक पर किसानों को मृदा परीक्षण के बारे में भी बताया जाएगा। बीज एवं भूमि शोधन के लाभ, गन्ने की फसलों के रोगों की पहचान, लक्षण एवं कीटनाशक दवाओं के प्रयोग की जानकारी भी यहां किसानों को दी जाएगी। यही नही गन्ना क्लीनिक पर विभागीय योजनाओं, गन्ने की उन्नतशील प्रजाति, बीज उपलब्धता, गन्ने की खेती के लिए प्रचलित विधि आदि के बारे में भी जानकारी मुहैया कराई जाएगी।
यह है गन्ना क्लीनिक का उद्देश्य
गन्ना क्लीनिक का उद्देश्य निकटवर्ती केंद्र से गन्ना खेती में तकनीकी सुधार, उपज बढ़ाने में आने वाली कठिनाइयों के त्वरित समाधान एवं जागरूकता बढ़ाकर प्रति इकाई अधिक उपज बढ़ाने का लक्ष्य पूरा करना है। केंद्रों पर किसानों को गन्ने के रोग, कीटनाशक के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए केंद्रों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। गन्ना क्लीनिक पर पहुंचने वाले किसानों को ब्योरा रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
शुगर मिल के गेट समेत शुरू हुए 11 गन्ना क्लीनिक
जनपद भर में गन्ना क्लीनिक की शुरूआत कर दी गई है। पूरे जिले में कुल 11 गन्ना क्लीनिक खोले गए हैं। जिनमें तीन गन्ना क्लीनिक तीनों शुगर मिल मंडी धनौरा, हसनपुर एवं चंदनपुर के गेट पर खोले गए हैं, बाकी आठ गन्ना क्लीनिक समितियों एवं गोदाम पर खोले गए हैं। विभाग के अनुसार गन्ना क्लीनिक पर किसान पहुंच कर उसका लाभ भी उठा रहे हैं।
शासन के निर्देश पर जनपद में गन्ना क्लीनिक खोले गए हैं। जहां प्रत्येक गन्ना क्लीनिक पर पर्यवेक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। गन्ना क्लीनिक का लाभ निश्चित तौर पर किसानों को मिलेगा। जोकि गन्ने की उपज बढ़ाने में सहायक होगा। -मनोज कुमार, जिला गन्ना अधिकारी अमरोहा