{"_id":"6504b91324806236590b3246","slug":"sugarcane-development-committee-building-will-be-built-in-mandi-dhanaura-with-rs-35-crores-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-4757-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मंडी धनौरा में साढ़े तीन करोड़ से बनेगा गन्ना विकास समिति का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मंडी धनौरा में साढ़े तीन करोड़ से बनेगा गन्ना विकास समिति का भवन
विज्ञापन
अमरोहा। सब कुछ ठीक रहा तो मंडी धनौरा के किसानों को सहकारी गन्ना विकास समिति के नए भवन की सौगात मिलेगी। फिलहाल समिति किराए के भवन में संचालित हो रही है। समिति के निर्माण के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण के लिए डीसीओ कार्यालय से एस्टीमेट तैयार कर गन्ना उपायुक्त को भेजा जा चुका है। नवंबर माह के पहले सप्ताह में इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पिछले काफी समय से मंडी धनौरा में सहकारी गन्ना विकास समिति किराए के भवन में मोहल्ला कटरा में छोटी मस्जिद के पास संचालित हो रही है। गन्ना समिति से करीब 18 हजार किसान सदस्य लाभान्वित होते हैं। समिति के लिए काफी समय से नवीन भवन की मांग की जा रही थी। अब उनकी मांग पूरी होती नजर आने लगी है। गन्ना समिति का नया भवन एक किसान द्वारा दान दी गई करीब एक बीघा भूमि में अमरोहा रोड पर बनेगा। अगस्त माह में आयोजित हुई सामान्य साधारण सभा में गन्ना समिति के नए भवन के लिए प्रस्ताव पास किया गया था। समिति के निर्माण में साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गन्ना विभाग द्वारा समिति का एस्टीमेट तैयार कर गन्ना उपायुक्त को भेज दिया गया है। जल्द ही गन्ना आयुक्त लखनऊ से एस्टीमेट की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
-- -- -- -
मंडी धनौरा में सहकारी गन्ना विकास समिति की नए भवन निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर गन्ना उपायुक्त कार्यालय मुरादाबाद भेज दिया गया है। जल्द ही लखनऊ से उसके निर्माण की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी होगी। नवंबर माह के पहले सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। -मनोज कुमार, जिला गन्ना अधिकारी