फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sugarcane committee election: 55 nominations cancelled

गन्ना समिति चुनाव : 55 नामांकन हुए निरस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane committee election: 55 nominations cancelled
अमरोहा। गन्ना समिति चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें 404 नामांकन पत्रों में 349 नामांकन वैध पाए गए वही, 55 नामांकन निरस्त हो गए। अमरोहा में 643 डेलीगेट सीटों के लिए 404 नामांकन पत्र जमा हुए थे।
विज्ञापन

गन्ना समिति चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चल रहीं है। बृहस्पतिवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई थी। जिसमे 643 डेलीगेट के लिए 440 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी। लेकिन 404 नामांकन पत्र ही जमा हुए थे। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच पूरी हुई। आरओ एसडीएम सदर सुधीर कुमार व तीन सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने नामांकन पत्रों की जांच की। जिसमें 55 नामांकन निरस्त हो गए। जबकि 349 नामांकन वैध मिले हैं। चुनाव की प्रक्रिया तीन अक्तूबर को होगी। जबकि नाम वापसी 30 सितंबर को होगी।
विज्ञापन


चीनी मिल डेलीगेट के 200 पदों पर 316 ने कराया नामांकन
हसनपुर।
गन्ना समिति चुनाव को लेकर दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा में डेलीगेट पदों के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस दौरान डेलीगेट के करीब 200 पदों पर 316 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उसके बाद चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से गन्ना समिति चुनाव को लेकर किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री की गई थी। दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा में नामांकन पत्र खरीदने के लिए सुबह से शाम तक किसानों की भीड़ लगी रही। शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर चौहान ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा के जिला मंत्री सुधीर चौहान, गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी, मुदित गुर्जर, रामपाल खड़गवंशी आदि रहे। चुनाव अधिकारी सलिल भारद्वाज ने बताया कि डेलीगेट के 200 पदों पर 316 नामांकन पत्र जमा किए गए। दो दिन जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article