{"_id":"6790041f9bed1bd8570fc332","slug":"sugar-mills-should-expedite-the-payment-of-sugarcane-price-dco-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-132904-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य भुगतान में तेजी लाएं चीनी मिलें : डीसीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य भुगतान में तेजी लाएं चीनी मिलें : डीसीओ
Wed, 22 Jan 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
डीसीओ ने गन्ना भुगतान में देरी करने वाली मिलों को नियमानुसार 14 दिनों में भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। मंडी धनौरा की वेव शुगर मिल के भुगतान में पिछड़ने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। वे चीनी मिल अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
मंगलवार को डीसीओ मनोज कुमार ने शुगर मिल अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि धनौरा शुगर मिल भुगतान में फिसड्डी चल रही है। नोटिस जारी होने के बाद शुगर मिल ने केवल 16 दिसंबर तक का ही भुगतान किया है। उन्होंने नियमानुसार सभी मिलों को 14 दिनों के भुगतान के नियम का पालन करने के निर्देश दिए। बैठक में धनौरा मिल के सहायक महाप्रबंधक वित्त ने एक सप्ताह के भीतर 40 करोड़ रुपये का भुगतान करने आश्वासन दिया।
डीसीओ ने कहा कि भुगतान न होने की स्थिति में मिल प्रबंधन के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी। डीसीओ ने चेतावनी दी कि दस दिनों के भीतर गन्ना मूल्य भुगतान में सुधार न होने पर धनौरा चीनी मिल के क्रय केंद्र दूसरी चीनी मिलों को आवंटित करने पर विचार किया जाएगा। बैठक में सभी शुगर मिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।