फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Subject experts will give knowledge to the candidates of CM Abhyudaya Coaching

Amroha News: विषय विशेषज्ञ देंगे सीएम अभ्युदय कोचिंग के अभ्यर्थियों को ज्ञान

Thu, 17 Apr 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 17 Apr 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Subject experts will give knowledge to the candidates of CM Abhyudaya Coaching
अमरोहा। समाज कल्याण विभाग की ओर से जरूरतमंद परिवारों के लिए यूपीएससी, नीट और जेईई की कोचिंग अब विशेषज्ञ शिक्षक ही दे सकेंगे। कम से कम प्री परीक्षा पास करने वाले युवाओं को ही प्रशिक्षण दिए जाने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग का महत्वपूर्ण स्थान है। इसको देखते हुए जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के लिए सरकार ने समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग की शुरुआत की थी, जिसमें युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार कोचिंग दी जाती है। जिले में हाशमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में अभ्युदय योजना के तहत कोचिंग सेंटर का संचालन किया जाता है। बड़े शहरों में जाने के बजाय तैयारी करने वाले युवा अपने शहर में ही कोचिंग सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग द्वारा तैयारी कराए जाने के लिए प्रशिक्षकों की तैनाती की जाती है। जिसके लिए शासन की ओर से विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए है। अब यूपीएससी की परीक्षा देने वाले युवाओं को ही प्रशिक्षक के रूप में तैनात किया जाएगा। शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शासन के आदेश पर यहां सिविल सेवा के साथ ही जिले के शिक्षित युवाओं को सिविल सेवा के साथ, नीट और जेईई की तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से नवीन सत्र में प्रशिक्षक के लिए गाइड लाइन जारी कर दी गई है। इसके तहत कम से कम यूपीएससी की प्री परीक्षा पास करने वाले युवाओं को ही प्रशिक्षक के रूप में तैनाती दी जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुरी जैन ने बताया कि शासन से मिलने वाले दिशा निर्देशों के तहत ही प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article