{"_id":"68c72a53fe6114400901e919","slug":"subhaspa-will-field-candidates-in-panchayat-elections-satyapal-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-147690-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी सुभासपा : सत्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी सुभासपा : सत्यपाल
Mon, 15 Sep 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। गांव दबका में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जनचौपाल आयोजित की गई। इसमें पंचायत चुनाव लड़ने और पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर ने कहा कि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की सोच है कि हर गरीब, कमजोर, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक को बराबर अधिकार मिले। उन्होंने सरकार की योजना को धरातल पर पहुंचाने के लिए गांव-गांव जाकर जन चौपाल के माध्यम से लोगों को बताया। कहा कि जो सरकार की योजनाएं हैं। उनका लाभ लेने के लिए सभी लोग एकजुट होकर पार्टी के साथ जुड़े।
जिलाध्यक्ष ने पंचायत चुनाव पर जोर देते हुए कहा कि सुभासपा पंचायत चुनाव में जनपद की सभी जिला पंचायत की सीटों, प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। कहा सुभासपा के पदाधिकारी आज से की पूरी मजबूती के साथ पार्टी को मजूबत करने का काम करें और अभी से ही चुनाव में जुट जाएं। बैठक में मोहम्मद यूनुस सैफी, जगत सिंह गुर्जर, आदेश अमरोही, प्रीत चौधरी, रामगोपाल जाटव, मोहम्मद नाजिम आदि मौजूद रहे।