{"_id":"6a40331df419035d230e8fc0","slug":"sub-inspector-suspended-for-laxity-in-action-regarding-the-rape-of-a-girl-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-166961-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बच्ची से दुष्कर्म पर कार्रवाई में ढिलाई पर दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बच्ची से दुष्कर्म पर कार्रवाई में ढिलाई पर दरोगा निलंबित
Sun, 28 Jun 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
रहरा (अमरोहा)। थानाक्षेत्र गांव में 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म व गर्भपात कराने के मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने दरोगा निलंबित कर दिया है। पीड़िता की मां ने 19 जून को बाल कल्याण समिति अमरोहा में शिकायती पत्र दिया था। जिसमें बताया था कि गांव के एक युवक ने उसकी 12 वर्षीय बेटी का यौन शोषण किया। एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बेटी पांच माह की गर्भवती हुई तो 19 मई को आरोपी और उसके परिजनों ने बेटी को रहरा स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाकर जबरन उसका गर्भपात करवा दिया था।
मामले में गांव निवासी आरोपी युवक, उसके परिवार के सदस्य व गर्भपात करने वाले हरीश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, गर्भपात और धमकी देने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी व गंर्भपात कराने का आरोप क्लीनिक संचालक हरीश को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले को एसपी लखन सिंह यादव ने गंभीरता से लिया। उन्होंने इस मामले में दरोगा देवानंद शुक्ला की लापरवाही मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पर पहुंचे प्रार्थना पत्र के बाद हुई। एएसपी अखिलेश भदोरिया ने बताया कि दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। संवाद