{"_id":"6a5e835c11d19e46fe01339b","slug":"stunt-in-moving-car-proves-costly-five-youths-fined-car-seized-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-168628-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चलती कार से स्टंट पड़ा भारी, पांच युवकों का चालान, कार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चलती कार से स्टंट पड़ा भारी, पांच युवकों का चालान, कार सीज
विज्ञापन
डिडौली। नेशनल हाईवे पर चलती कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर जानलेवा स्टंट करना पांच युवकों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सभी की पहचान कर चालान किया और कार सीज कर दी।
रविवार देर रात करीब एक बजे बुढ़नपुर और चौधरपुर के बीच हाईवे पर नैनीताल से लौट रहे युवक चलती कार में खतरनाक स्टंट कर रहे थे। पीछे चल रही कार सवार ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद डिडौली पुलिस ने जांच शुरू कर कार और उसमें सवार युवकों को पकड़ लिया।
सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी दिलीप, टीकमगढ़ के खरगापुर निवासी रविंद्र, चंदला क्षेत्र के बछोड़ निवासी छोटू उर्फ रजत व अमन तथा फिरोजाबाद के आसाबाद निवासी राकेश के रूप में हुई है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पांचों का चालान किया गया और कार को सीज कर दिया गया।