फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Students will be honored with Inspire Award, registration started

Amroha News: इंस्पायर अवाॅर्ड से सम्मानित होंगे विद्यार्थी, पंजीकरण शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Students will be honored with Inspire Award, registration started
अमरोहा। माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए इंस्पायर अवाॅर्ड शुरू किया है। इसके पीछे मकसद यह है कि उनके अंदर रचनात्मक और नई सोच पैदा हो सके। इस अवाॅर्ड लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़े, इसके लिए आइडिया बाॅक्स भी लगेंगे।
विज्ञापन

कक्षा छह से 10 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए इंस्पायर अवाॅर्ड शुरुआत हुई है। शासन की ओर से वर्ष 2024-25 के लिए इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। जिले में यूपी बोर्ड के 406 व सीबीएसई के 50 से अधिक विद्यालय हैं। इस अवाॅर्ड के लिए इच्छुक विद्यार्थी 20 जुलाई तक पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण ऑनलाइन होना है।
विज्ञापन

---
विद्यालयों में लगेंगे आइडिया बाॅक्स
डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि इंस्पायर अवाॅर्ड का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नई सोच को विकसित करना है। प्रदेश में दो लाख विद्यार्थियों को इंस्पायर अवाॅर्ड देने का लक्ष्य है। शासन की मंशा है कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इसमें प्रतिभाग करें। साथ ही अवाॅर्ड को लेकर नए-नए आइडिया दें। इसके लिए विद्यालयों में आइडिया बाॅक्स लगाया जाएगा। विज्ञान शिक्षक बॉक्स से प्राप्त आइडिया का देखेंगे। बेहतर आइडिया पोर्टल पर अपलोड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नोडल अधिकारी होंगे नामित
इंस्पायर अवाॅर्ड की प्रक्रिया देखने के लिए विज्ञान प्रवक्ता को नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा। इसके साथ ही मोटिवेशनल शिक्षकों को भी चुना जाएगा। ये बच्चों को इंस्पायर अवाॅर्ड के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed