{"_id":"66ac264f68be14fa790efc24","slug":"students-who-appeared-in-compartment-exam-will-get-chance-for-admission-till-20th-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-123143-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों को 20 तक मिलेगा प्रवेश का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों को 20 तक मिलेगा प्रवेश का मौका
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के तहत कंपार्टमेंट की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं बीस अगस्त तक प्रवेश पा सकते हैं। बोर्ड द्वारा बीस जुलाई को कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें हाईस्कूल व इंटर के 448 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
यूपी बोर्ड द्वारा हाईस्कूल पर इंटरमीडिएट में कम अंक पाने या अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को कंपार्टमेंट के जरिए अंक सुधार का मौका दिया जाता है। परीक्षा के बाद हासिल होने वाले अंक अंतिम माने जाते हैं, तथा उसमें किसी भी प्रकार के फेरबदल की गुंजाइश नहीं होती है। इस साल भी बोर्ड ने कम अंक अथवा अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को अंक सुधार का मौका दिया गया था। 31 मई तक इसके लिए आवेदन मांगे गए थे, जबकि 20 जुलाई को जिला मुख्यालय पर परीक्षा का आयोजन कराया गया था।
पंजीकृत 469 में से कुल 448 परीक्षार्थियों ने कंपार्टमेंट की परीक्षा दी थी। जिला मुख्यालय पर राजकीय इंटर कॉलेज को परीक्षा का केंद्र बनाया गया था। कंपार्टमेंट परीक्षा के बाद अब रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा हैं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार शीघ्र ही परीक्षा परिणाम जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को 20 अगस्त तक प्रवेश दिए जा सकेंगे। परीक्षार्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्र विभागीय वेबसाइट पर 25 अगस्त तक अपलोड हो सकेंगे।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रवेश के संबंध में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को बोर्ड के दिशा निर्देशों से अवगत करा दिया गया है।
-- -