फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Students were enthralled with cultural presentations at the annual festival.

Amroha News: वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Students were enthralled with cultural presentations at the annual festival.
गजरौला। एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से बच्चों में अनुशासन का विकास होता है। आर्यभट्ट हाउस, कल्पना हाउस, रोहिणी हाउस व भास्कर हाउस के विद्यार्थियों ने परेड कर अतिथियों को सलामी दी। अथर्व, अरुणिमा, एलिस, जैश ने देखो देखो क्या वह पेड़ है पर डांस प्रस्तुत कर व वाका वाका डांस पर मन मोह लिया। जयंत, साक्षी, वाणी, कुणाल ने एक नई रोशनी हम लाएंगे गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद कल्पना हाउस व भास्कर हाउस की छात्राओं के बीच इंटर हाउस गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता की गई। जिसमें कल्पना हाउस की कप्तान अदिति श्रीवास्तव, गौरंगी, राही, मानसी, स्नेहा ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।

कलेक्ट द बॉल में नक्षत्र प्रथम, काव्यांश द्वितीय, ब्लू ब्लास्ट दौड़ में खुशमीत प्रथम,अनिरुद्ध दूसरे स्थान पर, खरगोश दौड़ में पावन प्रथम व साक्षी दूसरे स्थान पर रही। कक्षा छह के छात्रों में 400 मीटर दौड़ में कार्तिक प्रथम, राज दूसरे स्थान पर, कक्षा आठ में 400 मीटर दौड़ में प्रिंस प्रथम स्थान पर, हर्ष दूसरे स्थान पर रहा। रिले रेस में प्रिंस मान के नेतृत्व में कल्पना हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इंटर हाउस 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में कक्षा छह की अश्विनी प्रथम, आराधना द्वितीय, कक्षा आठ की शिवि प्रथम, सिमर द्वितीय स्थान पर, कक्षा नौ व दस शिवांगी प्रथम व गुंजन दूसरे स्थान पर रही। चेयर सीट एंड रन रेस में दिव्यांश प्रथम, कुणाल द्वितीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर विशेष अतिथि मेजर अंकित कुमार, विद्यालय चेयरमैन गुरुवचन सिंह, एमडी वीरेंद्र सिंह, डायरेक्टर पुनीत सिंह, प्रधानाचार्य श्री डीके चतुर्वेदी, कोऑर्डिनेटर साक्षी सिंह व गजरौला ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed