फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Students in colleges will learn martial arts tricks

Amroha News: कॉलेजों में छात्राएं सीखेंगी मार्शल आर्ट के गुर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Students in colleges will learn martial arts tricks
अमरोहा। आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के 21 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों से सामना करने के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये कदम छात्राओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए जनपद के 21 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए जनपदीय समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई थी। डीआईओएस वीपी सिंह ने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण के संचालन के लिए कम से कम 16 एवं अधिकतम 21 प्रशिक्षकों की आवश्यकता होगी। यह प्रशिक्षण 3 माह की अवधि का होगा। प्रतिदिन 40 मिनट बालिकाओं को प्रशिक्षण देना होगा। राजकीय विद्यालयों में कार्यरत महिला शिक्षिका को प्राथमिकता के आधार पर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का नोडल नामित करते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट योग्यताधारी अभ्यर्थियों, प्रशिक्षकों से प्रमाण पत्र के साथ अधिकाधिक संख्या में आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को जिला क्रीड़ा स्टेडियम, मालीखेड़ा में जनपदीय समिति के समक्ष प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया जाए। अभ्यर्थियों में महिला प्रशिक्षकों को वरियता प्रदान करते हुए चयन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed