फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Students got to know about the working of police

Amroha News: विद्यार्थियों ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Students got to know about the working of police
अमरोहा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दोस्त पुलिस अभियान के तहत जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के एनएसएस से जुड़े छात्र-छात्राओं को कोतवाली का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। पुलिस अफसरों ने विद्यार्थियों को पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

सोमवार को एनएसएस से जुड़े विद्यार्थी कोतवाली के भ्रमण के लिए पहुंचे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर पुलिस से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दीं। इंस्पेक्टर ने कहा कि पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। यह आपके और आपके अधिकारों की सुरक्षा के लिए है। पुलिस को अपना दोस्त मानकर अपनी बात रखें। पुलिस जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए है और विद्यार्थियों को पुलिस को अपना दोस्त समझना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान महिला हेल्प डेस्क, एफआईआर, पुलिस विवेचना, 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि एफआईआर को प्रथम सूचना रिपोर्ट कहा जाता है। छात्र-छात्राओं ने कंप्यूटर पर रिपोर्ट दर्ज होने की प्रक्रिया देखी। महिला हेल्पडेस्क पर महिला अपराधों की सुनवाई के बारे में जाना। बैरक, मैस, हवालात, कार्यालय आदि में भी जाकर व्यवस्थाएं देखीं और जानकारी हासिल की। विद्यार्थियों ने भी प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया और पुलिस विभाग के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि आज के समय में मोबाइल जितना सुविधाजनक है, उतना ही खतरनाक भी है। इसलिए साइबर अपराध से बचने के लिए सोशल मीडिया से दूर रहें। इस दौरान कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पीयूष कुमार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article