{"_id":"5e3c543b8ebc3ee5fc514611","slug":"student-scholorship-jpnagar-news-mbd338981197","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों की भाग दौड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों की भाग दौड़ जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। स्कॉलरशिप के लिए विद्यार्थियों की मुश्किलें कम नहीं हो सकी हैं। बैंक खाता संख्या गलत फीड या और तकनीकी समस्या होने से छात्र छात्राएं के खाते में स्कॉलरशिप नहीं आ सकी है। जिसको लेकर छात्र-छात्राएं विकास भवन का रोजाना चक्कर काट रहे हैं। गुरुवार को छात्र छात्राएं कार्यालय में उमड़ पड़ें। बावजूद इसके समस्या दूर नहीं हो सकी है। कर्मचारियों के आश्वासन के बाद छात्र छात्राएं लौट गए।
प्रदेश सरकार ने 26 जनवरी को जिले के 32,281 छात्रों को स्कॉलरशिप भेज दी गई है, यह सभी सामान्य, ओबीसी, अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति के छात्र छात्राएं हैं। जिन छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप नहीं मिली है वह रोजाना कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। विकास भवन में गुरुवार को छात्र छात्राएं विभिन्न कार्यालयों में उमड़ आए। सबसे अधिक छात्र छात्राएं समाज कल्याण विभाग में दिखें। उन्होंने पटल सहायक से स्कॉलरशिप नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने रजिस्ट्रेशन नंबर से चेक करने को कहा। कई छात्रों ने बताया कि स्कॉलरशिप की वेबसाइट नहीं चल रही है। इसके चलते स्टेटस अपडेट नहीं हो सका है। इसके अलावा अल्पसंख्यक कल्याण और अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय में छात्र छात्राएं स्कॉलरश्पि फॉर्म की स्टेटस के बारे में पड़ताल कर रहे थे।
केस -1
स्कॉलरशिप की रकम कम आई है। शिकायत करने आई हूं। छात्रवृत्ति कम क्यों आई है। यह मालूम नहीं चल रहा है। रकम नहीं मिलने से पढ़ाई बाधित हो सकती है। -मरियम, बीएएमएस, द्वितीय वर्ष
विज्ञापन
केस-2
वेबसाइट पर फॉर्म निरस्त बता रहा है। अब क्या करें समझ नहीं आ रहा है। स्कॉलरशिप मिलने से पढ़ाई में सहायता मिलती, लेकिन अब तक स्कॉलरशिप नहीं आ सका है। -पुष्पेंद्र कुमार, बीएससी द्वितीय