{"_id":"66776702ecf3d2a001096094","slug":"student-raped-a-teenage-girl-report-filed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-120851-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किशोरी से छात्र ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किशोरी से छात्र ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 23 Jun 2024 05:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। किशोरी से बीए के छात्र ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पहले मामले को रफा-दफा करने के लिए गांव में पंचायत बैठी। इसके बाद मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। बताते हैं कि शुक्रवार को चौदह वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। इस दौरान वह पड़ोसी युवक का बच्चा गोद में खिला रही थी। देरशाम वह बच्चे को खिलाने के बाद उसे वापस देने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। रोती हुई किशोरी अपने घर पहुंच गई। बताते हैं कि शनिवार की सुबह को किशोरी के परिजन घर पहुंचे तो किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने पिता को दी। इसे बाद गांव में पंचायत बैठ गई। पंचों ने इस घटना को गांव में ही रफा-दफा करने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद किशोरी के पिता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।